मोनालिसा की पहली फ्लाइट यात्रा की वीडियो वायरल, झोपड़पट्टी से निकलकर पहुंची 7 स्टार होटल

मोनालिसा की पहली फ्लाइट यात्रा की वीडियो वायरल, झोपड़पट्टी से निकलकर पहुंची 7 स्टार होटल 

मुंबई समाचार

मुंबई:-  महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए वायरल होने वाली  मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया है। इन दिनों सनोज मिश्रा, मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें फिल्म के डायरेक्टर उन्हें क ख ग पढ़ाते नजर आ रहे थे। अभी मोनालिसा का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह फ्लाइट में यात्रा करती नजर आ रही हैं।


मोनालिसा ने आज इंदौर से बेंगलुरु की पहली फ्लाइट यात्रा फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ की है। ना सिर्फ उन्होंने अपने जीवन में फ्लाइट की पहली यात्रा की है, बल्कि अपने गांव की झोपड़पट्टी से निकलकर आज 7 स्टार होटल रुकेंगी और वहां डिनर करेंगी। कल मोनालिसा केरल के एक ज्वैलरी फक्शन में भाग लेंगी, जिसकी वो ब्रांड एंबेसडर हैं।


महाकुंभ में वायरल होने के बाद जब से सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया है, तब से मोनालिसा की खूब चर्चा हो रही है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने बाली है। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा, मोनालिसा को पूरी तरह से एक्टिंग में ट्रेंड करना चाहते हैं।


सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं। फिल्म के को- प्रोड्यूसर संजय भूषण पटियाला, यामीन खान, जावेद देवरियावाले हैं। इस फिल्म के जरिए राज कुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाल हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत