17 वर्षीय किशोरी को गलत धंधे में धकेल रहे थे परिजन,पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया रेस्क्यू

17 वर्षीय किशोरी को गलत धंधे में धकेल रहे थे परिजन,पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया रेस्क्यू

परिजनों द्वारा 17 वर्षीय किशोरी को गलत धंधे में उतारने के प्रयास के मामले में पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बचाया है। यह मामला आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र का है मुंबई की एक अधिवक्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, फतेहाबाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने किशोरी को उसके घर से बरामद किया। किशोरी ने बताया कि परिजन उसे गलत काम में उतारना चाहते हैं और वह उनके साथ नहीं रहना चाहती है।

यह घटना फतेहाबाद क्षेत्र की है जहां एक 17 वर्षीय किशोरी को उसके अपने ही घरवाले एक गलत धंधे में धकेलना चाह रहे थे। समय रहते किशोरी की जान बचा ली गई। मुंबई की एक महिला अधिवक्ता ने इस मामले की शिकायत डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से की थी। शिकायत में बताया गया था कि फतेहाबाद क्षेत्र में एक किशोरी को उसके घरवालों द्वारा गलत धंधे में उतारा जा रहा है। डीसीपी ने एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचित किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी बृजेश गौतम और वर्कर रणवीर सिंह व ज्योति गौतम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ मिलकर किशोरी को उसके घर से बरामद किया।

किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा जाएगा। सोमवार को किशोरी को पुनः बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। समिति के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंबई में भी घरवालों ने की थी कोशिश। महिला अधिवक्ता ने बताया कि यह 17 वर्षीय किशोरी पहले मुंबई में रहती थी। वहां भी उसने अपने परिजनों पर गलत धंधे में उतारने के प्रयास का आरोप लगाया था। मुंबई में इस संबंध में संबंधित थाने में शिकायत भी की गई थी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर फतेहाबाद आ गए थे। अधिवक्ता ने बताया कि किशोरी ने उसे फोन कर बताया कि परिजन यहां भी गलत धंधे में उतारने जा रहे हैं।

डीसीपी ने एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह को इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। साथ ही, इस संवेदनशील मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को भी दी गई ताकि किशोरी को सुरक्षित निकाला जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत