मंदिर में आश्रय लेने वाली महिला संग तीन पुजारियों ने दुष्कर्म कर की हत्या

 महिला घर में झगड़ा होने के कारण शिलफाटा के गणेश घोळ मंदिर पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद पुजारियों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी ह्त्या कर दी। पुजारियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है इसका खुलासा पुलिस ने किया है।

मुंबई के शिलफाटा,



बेलापुर में रहने वाली महिला घर में विवाद होने के कारण सुबह 10 बजे शिलफाटा के मंदिर पहुंची थी। दिनभर महिला मंदिर में ही थी। यहां के पुजारी ने उसे दोपहर में खाना भी दिया। लेकिन शाम की चाय देते हुए पुजारियों ने उसे चाय में भांग की गोली मिलाकर दी। चाय पिने के बाद महिला होश में नहीं रही और वो रातभर मंदिर में ही रही।

इस दौरान मंदिर के तीन पुजारियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह जब महिला को होश आया तो उसे खुद के साथ कुछ गलत होने का अहसास हुआ और उसने शोर मचाना शुरू किया तो पोल खुलने के डर से पुजारियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव को मंदिर के पास के जंगल में फेंक दिया। दो दिनों के बाद एक व्यक्ति को जंगल में उसका शव दिखाई दिया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। इसके बाद पुलिस को पुजारियों पर शक हुआ।

पुजारियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने इस घटना की पूरी कबुली पुलिस को दी। इसके बाद एक पुजारी भागने की जानकारी भी पुलिस को दी। पुलिस ने भागनेवाले एक पुजारी को चिता कैंप से गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम श्यामसुंदर शर्मा, संतोष कुमार मिश्रा, राजकुमार पांडे है। बताया जा रहा है की मंदिर के मुख्य पुजारी बालक महाराज उत्तरप्रदेश में अपने गांव गए हुए थे। इसलिए मंदिर संभालने के लिए उन्होंने इन तीनों को गांव से बुलाया था। इस मामले की आगे की जांच डायघर पुलिस कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।