नहीं रहे क्राइम पेट्रोल और Splitsvilla के एक्टर नितिन चौहान, 35 साल की उम्र में निधन

मुंबई : रियलिटी शो दादागिरी 2 के विजेता और मशहूर हुए टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान आज हमारे बीच में नहीं रहे। उन्होंने किसी वजह से आत्महत्या की है। यह जानकारी नितिन के पूर्व सह-कलाकार ने एक पोस्ट के जरिए दी है।



वह सिर्फ 35 साल के थे। यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे नितिन। नितिन ने दादागिरी 2 शो के अलावा स्पिलट्सविला का सीजन 5 भी जीता था।

नितिन ने आखिरी बार 2022 में सब टीवी के 'तेरा यार हूं मैं' शो में दिखे थे। इस टीवी सीरियल के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास और कोई जानकारी नहीं है। वहीं उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर की पोस्ट के मुताबिक, नितिन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मुंबई पहुंच गए हैं और उनका पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाएंगे। फिलहाल, इस पर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अभिनेता नितिन यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे और उन्होंने 'दादगिरी 2 रियलिटी शो जीतकर काफी पहचान बनाई थी। इसके अलावा, उन्होंने दर्शकों के बीच में अपने अभिनय के द्वारा अपनी खास जगह बनाई थी। नितिन ने 'जिंदगी डॉट कॉम', 'क्राइम पेट्रोल' और 'फ्रेंड्स' जैसे टीवी शो में भी काम किया था और 'क्राइम पेट्रोल' से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड