मंडी जिला में शुरू हुआ तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0

 मंडी जिला में शुरू हुआ तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने दिखाई रैली को हरी झंडी 


मंडी: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ आज मंडी जिला में उत्साहपूर्वक किया गया। सेरी मंच से स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पहले बच्चों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन न करने, अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने तथा तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से समाज और पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

रैली में बच्चों ने जन-जन का हो एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा के नारे लगाते हुए इंदिरा मार्केट का चक्कर लगाया और लोगों को तंबाकू सेवन न करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिकारियों और विद्यार्थियों ने अभियान के अंतर्गत स्थापित सेल्फी पॉइंट पर सामूहिक रूप से तस्वीरें भी लीं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि यह अभियान 9 अक्तूबर से 8 दिसम्बर तक चलेगा। दो माह तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के प्रयोग से रोकना, छोड़ने की इच्छा रखने वालों को सहयोग देना और शिक्षण संस्थानों में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में लगभग 400 शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि तंबाकू सेवन कई गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग और क्षय रोग का प्रमुख कारण है। भारत में तंबाकू से हर वर्ष लगभग 13.5 लाख लोगों की मृत्यु होती है। छोटे बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से इस अभियान से जोड़ा जा रहा है ताकि उन्हें तंबाकू सेवन की शुरुआत से ही रोका जा सके, क्योंकि यही आगे चलकर अन्य नशों की जननी बनती है।

उन्होंने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, पुलिस, और खाद्य सुरक्षा विभागों को भी शामिल किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू का सेवन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा तथा दुकानों पर अवैध बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक और जिला स्तर पर उड़न दस्ते गठित किए गए हैं जो सप्ताह में दो बार प्रवर्तन अभियान चलाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने युवाओं से अपील की कि वे तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहें और एक स्वस्थ व सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय, सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी एल.डी. ठाकुर, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार