पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से चार फुट नीचे

 पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से चार फुट नीचे

लगातार हो रही बारिश से पौंग बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार जलस्तर 1386 फुट तक पहुंच गया है, जो अभी खतरे के निशान से मात्र चार फुट नीचे है। इस समय बांध में 1.25 लाख क्यूसिक से अधिक पानी की आमद हो रही है, जिसके चलते स्तर लगातार ऊपर जा रहा है।

बांध प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए पानी की निकासी बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले जहां 40 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा था, वहीं इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर अब 75 हजार क्यूसिक तक ले जाने की योजना बनाई गई है। इस कदम से ब्यास नदी के किनारे बसे मंड क्षेत्र के लोग चिंता में आ गए हैं, क्योंकि बारिश और आसपास की खड्डों-नालों का पानी भी ब्यास में मिल रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

बीबीएमबी ने पानी छोड़ने का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। 25 अगस्त की शाम 4 बजे निकासी 62,000 क्यूसिक थी, जिसे हर घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक 66,000 क्यूसिक किया गया। 26 अगस्त की सुबह भी यह प्रक्रिया जारी रही। सुबह 5 बजे निकासी 68,000 क्यूसिक, 6 बजे 70,000 क्यूसिक, 7 बजे 72,000 क्यूसिक और 8 बजे 74,000 क्यूसिक तक पहुंच जाएगी। अंततः सुबह 9 बजे इसे 75,000 क्यूसिक तक कर दिया जाएगा।

यानी अगले 18 घंटों में निकासी 59,000 क्यूसिक से बढ़कर 75,000 क्यूसिक तक पहुंच जाएगी। प्रशासन ने लोगों को सचेत किया है कि वे सतर्क रहें और नदी किनारों से दूर रहें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर