दाड़लाघाट में सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत

दाड़लाघाट में सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत


हिमाचल प्रदेश के दाड़लाघाट क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर गांव छामला के पास सीमेंट से लदा ट्रक (एचपी63-4036) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार बीती रात ट्रक दाड़लाघाट से बिलासपुर की ओर जा रहा था। छामला पहुंचते ही वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर पलट गया।

मृतक चालक की पहचान अर्पित (21) पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव पोहनी, डाकघर नम्होल, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में दाड़लाघाट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।