स्वारघाट में बारिश का कहर, रणजीत सिंह का 8 कमरों का मकान जमींदोज

 स्वारघाट में बारिश का कहर, रणजीत सिंह का 8 कमरों का मकान जमींदोज 


स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत मंझेड़ के गांव मंझेड़ में सोमवार दोपहर बारिश ने तबाही मचा दी। तेज बरसात के चलते रणजीत सिंह पुत्र शिव राम का आठ कमरों का रिहायशी मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर के अंदर रखा सारा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि वर्षों की मेहनत और पाई-पाई जोड़कर उसने यह मकान बनाया था, लेकिन बारिश के कारण देखते ही देखते सब कुछ बर्बाद हो गया और परिवार अब खुले आसमान तले आ गया है

उन्होंने आरोप लगाया कि मकान के ऊपर से गुजर रही लोक निर्माण विभाग की मतनोह-मंझेड़ सड़क की नालियां लंबे समय से बंद पड़ी थीं। इसी कारण सड़क का सारा बरसाती पानी सीधे मकान की ओर मुड़ गया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। रणजीत का कहना है कि यदि विभाग समय रहते नालियों की सफाई करता तो यह हादसा टल सकता था।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही दभेटा पटवार वृत्त के पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।