पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद दूर होगा इन राशियों का,जानें राशिफल
पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद दूर होगा इन राशियों का,जानें राशिफल
मेष
इस राशि के लोग आज कामकाज में कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहेंगे। पहले किए गए काम का फायदा आपको आज मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद दूर होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
वृष
इस राशि के लोग फालतू विवादों में उलझ सकते हैं। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। नकारात्मक विचार आपके लिए घातक साबित होंगे। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। विवादों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
मिथुन
पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी से फायदा होने के योग बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं में आपका नाम आ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे।
कर्क
इस राशि के बेरोजगार को मनचाहा रोजगार मिलेगा। पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। अपोजिट जेंडर से सावधान रहें, ये आपको धोखा दे सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे।
सिंह
आपके विचारों से कईं लोग प्रभावित हो सकते हैं। प्रेमी से मन की बात कहने के लिए दिन शुभ है। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद आज मिल सकता है।
कन्या
इस राशि के लोग आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन ठीक नहीं है, इन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें।
तुला
इस राशि के लोग वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अगर आप किसी गैर कानूनी मामले में भागीदार हैं तो सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान होगा। जरूरत से ज्यादा बोलना आपके लिए ठीक नहीं है।
वृश्चिक
पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने से बहुत खुशी होगी। आज आप किसी मामले में आक्रामक हो सकते हैं। बिजनेस-नौकरी में धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल आज मिलेगा। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
धनु
विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निजी मामलों में कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं, जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
मकर
सेहत को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें, कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। संतान को आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है।
कुंभ
नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन बहुत ही शुभ है। पुराने निवेश का फायदा आज आपको मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं, जिससे आपको लाभ भी होगा। पैसों से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।
मीन
सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से पुराना कर्ज चुका सकते हैं। भाइयों का भी साथ मिलेगा।। किसी भी तरह का कोई रिस्क लेने से बचें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आपकी दिनचर्या सहज और सरल रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं