ऊना में प्राइमरी स्कूल पर भूस्खलन, शिक्षकों ने भागकर बचाई जान

ऊना में प्राइमरी स्कूल पर भूस्खलन, शिक्षकों ने भागकर बचाई जान


हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। कई जिलों में जहां बारिश से भारी नुकसान हुआ है, वहीं सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसी बीच ऊना जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, अबादा बराना प्राइमरी स्कूल के पीछे अचानक भूस्खलन हो गया। देखते ही देखते भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर स्कूल परिसर में घुस गए और दीवारें तोड़कर कमरे तक पहुंच गए। उस समय स्कूल के भीतर चार शिक्षक मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भागकर खुद को सुरक्षित किया।

गनीमत यह रही कि बच्चों की छुट्टी थी, वरना स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। मलबा घुसने से कमरे के अंदर तीन से चार फीट तक मिट्टी और पत्थर भर गए हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा