शनेरी गाँव में देवता साहिब झारू जी के नवनिर्मित मंदिर में भीषण आग, मंदिर पूरी तरह जलकर राखसांक

शनेरी गाँव में देवता साहिब झारू जी के नवनिर्मित मंदिर में भीषण आग, मंदिर पूरी तरह जलकर राख

सांकेतिक चित्र 

शिंगला/शनेरी (पटवार वृत्त शिंगला): गायत्री गर्ग 

 रविवार को शनेरी गाँव में एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ शाम करीब 7:50 बजे देवता साहिब झारू जी के नवनिर्मित तीन मंजिला मंदिर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि मंदिर पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है और पुलिस तथा प्रशासन द्वारा इसकी जांच की जाएगी

गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार के जान-माल का कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ। मंदिर के जलने की खबर मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो यह आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी मायूसी छाई हुई है, क्योंकि यह मंदिर हाल ही में बनकर तैयार हुआ था और यह स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र था। प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर