किन्नौर में बादल फटने से तबाही: किन्नर कैलाश यात्रा स्थगित, ITBP ने 413 श्रद्धालुओं को किया रेस्क्यू

किन्नौर में बादल फटने से तबाही: किन्नर कैलाश यात्रा स्थगित, ITBP ने 413 श्रद्धालुओं को किया रेस्क्यू 


प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। किन्नौर जिले के तांगलिंग क्षेत्र में किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर बुधवार को बादल फटने की घटना में भारी तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते यात्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे सैंकड़ों श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। स्थिति को देखते हुए किन्नर कैलाश यात्रा को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की 17वीं वाहिनी की टीम ने रस्सी आधारित ट्रैवर्स क्रॉसिंग तकनीक का प्रयोग करते हुए अब तक 413 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। आपदा के चलते रिब्बा नाला में आई बाढ़ से नेशनल हाईवे का लगभग 15 मीटर हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही, सांगला घाटी के चार नालों में आई बाढ़ के कारण दो पैदल पुल भी बह गए हैं

राहत और बचाव कार्य में आईटीबीपी की टीम के साथ एनडीआरएफ की एक टीम भी सक्रिय रूप से जुटी हुई है। इस अभियान में 1 गजेटेड ऑफिसर, 4 सब-ऑर्डिनेट ऑफिसर और 29 अन्य कर्मी शामिल हैं। आज सुबह जिला प्रशासन को जैसे ही मार्ग में फंसे यात्रियों की सूचना मिली, ITBP और NDRF की संयुक्त टीमें तुरंत स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।


आईटीबीपी जिला प्रशासन और अन्य राहत एजेंसियों के साथ समन्वय में लगातार राहत कार्यों में लगी हुई है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक सूचना का पालन करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी