पाकिस्तानी हमले में वायु सेना का जवान शहीद, पत्नी, 8 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटा छोड़ गए

पाकिस्तानी हमले में वायु सेना का जवान शहीद, पत्नी, 8 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटा छोड़ गए 

नए मकान का किया था गृह प्रवेश अभी, वायु सेना में उधमपुर तैनात थे, 15 अप्रैल को परिवार सहित ड्यूटी पर लौटे थे,  पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी, 

यह जवान राजस्थान के मंडावा क्षेत्र के मेहरादासी गांव के रहने वाला सुरेन्द्र कुमार जम्मू कश्मीर के उधमपुर के 39 विंग एयर बेस में तैनात मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार मोगा के शहीद होने की पुष्टि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने की है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी गई है। उनके पिता शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और अब इस दुनिया में नहीं हैं।

सुरेन्द्र 29 मार्च को गांव आए थे और 15 अप्रैल को परिवार सहित ड्यूटी पर लौटे थे। गांव में उनके नए मकान का गृह प्रवेश हाल ही में हुआ था। उनकी शहादत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने शहीद की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेन्द्र कुमार 39 विंग उधमपुर में तैनात थे। वे भारतीय वायु सेना में पिछले 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार रात हुए हमले में वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनका पार्थिव शरीर के गांव लाने की प्रक्रिया जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग