DRI ने पाकिस्तान के अवैध माल से भरे 39 कंटेनरों को किया जब्त

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक DRI ने पाकिस्तान के अवैध माल से भरे 39 कंटेनरों को जब्त किया,पाकिस्तान के कराची पोर्ट से दुबई के जेबेल अली पोर्ट के रास्ते भारत लाया गए थे।


राजस्व खुफिया निदेशालय ने कार्रवाई में 1,115 मीट्रिक टन अवैध माल से भरे 39 कंटेनरों को जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये सामान भारत सरकार की आयात नीति के स्पष्ट उल्लंघन और पाकिस्तान से माल के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात/ट्रांजिट पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ पाया गया. इस मामले में एक आयातक फर्म के साझेदार को गुरुवार (26 जून, 2025) को गिरफ्तार किया गया है.

जांच में यह भी सामने आया कि माल को पहले पाकिस्तान से दुबई भेजा गया और वहां कंटेनरों व जहाजों को बदलकर उसे भारत के लिए रवाना किया गया. दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने पर पाकिस्तानी संस्थाओं के साथ फाइनेंशियल लिंक भी मिले हैं, जिससे अवैध फंडिंग और सुरक्षा पर गंभीर खतरे के संकेत मिलते हैं.DRI ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ और मौजूदा सुरक्षा माहौल को ध्यान में रखते हुए इस निगरानी को और सख्त किया और डेटा एनालिटिक्स व इंटेलिजेंस के जरिए हाई वैल्यू खेपों को टारगेट कर जब्त किया.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत