पाकिस्तानी सेना का बड़ा दावा,भारत ने मांगा युद्ध विराम

पाकिस्तानी सेना का बड़ा दावा,भारत ने मांगा युद्ध विराम 


प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने कहा कि युद्धविराम की पहल पाकिस्तान ने नहीं बल्कि भारत की तरफ से की गई थी। पाकिस्तानी सेना ने यह बड़ा दावा कर माहौल को और गर्मा दिया है। पाकिस्तानी सेना ने साफ कहा कि उन्होंने कभी युद्धविराम की अपील नहीं की। सेना के अनुसार, यह पहल भारत की ओर से की गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि उनकी सेना ने देश से किए गए तीन वादों को पूरा किया-जवाबी कार्रवाई, समय और स्थान का चयन खुद करना, और वैश्विक स्तर पर इसे स्पष्ट रूप से दिखाना।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने भारतीय हमलों का जवाब तय वक्त और स्थान पर दिया, और जब हमला किया तो पूरी दुनिया ने उसका असर देखा। साथ ही यह भी कहा गया कि उनके सशस्त्र ड्रोन भारत के कई शहरों और संवेदनशील ठिकानों तक पहुंचे।

पाकिस्तानी सेना की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा भी किया गया कि ऑपरेशन के तहत भारत में 26 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, ड्रोन हमलों की बात करते हुए कहा गया कि उनके ड्रोन नई दिल्ली तक पहुंचे और भारत के सरकारी और राजनीतिक प्रतिष्ठानों के ऊपर मंडराते रहे। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे दोनों देशों के बीच तनाव का स्तर एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

पाकिस्तानी बयान के अनुसार, भारत द्वारा ड्रोन के ज़रिए उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की गई थी। इसके जवाब में उन्होंने ऑपरेशन बुनयान-उल-मर्सूस के तहत दर्जनों सशस्त्र ड्रोन भारत में भेजे, जो दिल्ली समेत कई शहरों में पहुंचे। उनका दावा है कि इन ड्रोनों ने 26 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) के डायरेक्टर जनरल पब्लिक रिलेशंस एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद और नेवी के डिप्टी चीफ ऑफ ऑपरेशंस वाइस एडमिरल राजा राब नवाज भी उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड