2016 के दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

 2016 के दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर की विशेष पी.ओ. सेल टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को आखिरकार गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैl 

 यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि इस विशेष टीम ने आज धारीवाल (पंजाब) में दबिश देकर विक्टर पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 6, मॉडल टाउन, धारीवाल, जिला गुरदासपुर (पंजाब), उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा नंबर 19/2016 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 498A,504, 506 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज था जिसमें वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।आरोपी को आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग