नूरपुर क्षेत्र में व्यक्ति द्वारा आत्महत्या — पुलिस ने धारा 194 बी एन एन एस के तहत की कार्रवाई

 नूरपुर क्षेत्र में व्यक्ति द्वारा आत्महत्या — पुलिस ने धारा 194 बी एन एन एस के तहत की कार्रवाई


 नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र के पुलिस थाना नूरपुर में आज केवल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी वार्ड नं. 03 नूरपुर जिला कांगड़ा (आयु लगभग 35 वर्ष) हिमाचल प्रदेश के संबंध में एक परिवार के एक सदस्य द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर में एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि आज

 उक्त व्यक्ति का शव डिफेंस रोड, जब्बर खड्ड के पास पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना नूरपुर की टीम मौके पर पहुंची तथा डी एफ यू टीम को भी सूचित किया गया और जिन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।प्रारंभिक जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआl परिजनों के बयान दर्ज किए गए, जिनके अनुसार मृतक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले में कोई संदिग्ध परिस्थिति या आपराधिक तत्व सामने नहीं आया हैl मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल नूरपुर में आज पुलिस टीम द्वारा करवाया गया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण करते हुए धारा 194 बी एन एस एस के तहत कार्यवाही की गई। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को अंतिम संस्कार हेतु मृतक के भाई सुनील कुमार को सौंप दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है उसके बाद अगली कार्यवाही होगीl मृतक के शव का आज परिवार के द्वारा संस्कार कर दिया गया है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग