नेरचौक मेडिकल कॉलेज की समस्याएं सदन में गूंजी, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उठाया मुद्दा
नेरचौक मेडिकल कॉलेज की समस्याएं सदन में गूंजी, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उठाया मुद्दा
नेरचौक : अजय सूर्या /
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश विधानसभा में नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कॉलेज में व्याप्त समस्याओं,डॉक्टरों की भारी कमी, जरूरी मशीनों के अभाव और बढ़ते भ्रष्टाचार को गंभीर चिंता का विषय बताया।
विधायक ने सदन को अवगत करवाया कि इन कमियों के कारण मरीजों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है, लेकिन वर्तमान हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।
इंद्र सिंह गांधी ने सरकार से मांग की कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाए और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में सभी आवश्यक संसाधन व सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे को वे सदन के साथ-साथ सड़क पर भी मजबूती से उठाते रहेंगे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें