छोटी काशी में भव्य रूप में मनाया हिंदू नव वर्ष

छोटी काशी में भव्य रूप में मनाया हिंदू नव वर्ष


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि बहुत धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। सेरी मंच पर धर्म संघ और भूतनाथ मंदिर समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गया जिसमें स्थानीय स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। इसके साथ ही बड़े हवन यज्ञ के साथ सनातन संस्कृति से जुड़े हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नीरज हांडा ने बताया कि धर्म संघ भूतनाथ मंदिर ने 3 साल पहले छोटी काशी में हिंदू नव नर्ष को बड़े स्तर पर मनाने की शुरूआत की थी ताकि भटक रही युवा पीढ़ी को सही मायनों में फिर से सनातनी संस्कृति से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम के दौरान गणपति पूजन व स्थापना के बाद हवन य़ज्ञ मे पूर्णाहुति हुई इसके उपरांत दीप प्रज्जवल और स्वस्ति वाचन पर सरस्वती वंदना और वर्षफल पाठन, लोकगीत और शहनाई वादन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी विशेष रुप से मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग