नेरचौक में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से शिकायतें दर्ज
नेरचौक में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से शिकायतें दर्ज
नेरचौक : अजय सूर्या /
पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत 18 मार्च 2026 को हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष में मोहम्मद जावेद अख्तर निवासी नेरचौक ने शिकायत दी कि वह अपने दोस्त के साथ जा रहे थे, तभी आगे चल रही एक स्कूटी को पास देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि स्कूटी सवार ने कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई। शिकायत के अनुसार, स्कूटी सवार ने अपने भाई को मौके पर बुलाया, जिसने पहुंचकर नुकीली वस्तु से जावेद अख्तर की पीठ पर हमला कर दिया। इसके अलावा मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष में सुनील कुमार निवासी नेरचौक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपनी स्कूटी पर घर जा रहा था, तभी एक कार में सवार कुछ युवकों ने, जो कथित तौर पर नशे में थे, उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की। उसने बताया कि बीच-बचाव के लिए उसका भाई मौके पर पहुंचा। आरोप है कि युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें