राष्ट्रीय कला मंच ने चंबा में आयोजित किया खुला मंच

राष्ट्रीय कला मंच ने चंबा में आयोजित किया खुला मंच


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

राष्ट्रीय कला मंच जिला चंबा सह संयोजक विवेक ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय कला मंच संपूर्ण देश भर में कला, संस्कृति और रचनात्मकता के माध्यम से मंच प्रदान करता है। 

इसी कड़ी में राष्ट्रीय कला मंच जिला चंबा द्वारा आज चंबा मुख्यालय के कैफे रोड पर खुला मंच का आयोजन किया गया। खुला मंच युवा कलाकारों को नृत्य, गायन, नाटक और कविता जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच है। खुला मंच के अंतर्गत गीत, नृत्य, नाटक, कविता पाठ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने पर चढ़कर अपनी भागीदारी ली विशेष रूप से छोटे बच्चे वह बुजुर्गों ने इस मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इसका उद्देश्य प्रतिभाओं को सामने लाना, प्रशिक्षण देना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय कला मंच जिला चंबा सह संयोजक विवेक ठाकुर ने यह भी कहा कि यह पहल समाज में छिपी कलात्मकता को निखारने और पारंपरिक कलाओं को संरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और राष्ट्रीय कला मंच कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए निरंतर ऐसे ही आयोजन करता रहता है।  

जारीकर्ता

विवेक ठाकुर

राष्ट्रीय कला मंच जिला

सह संयोजक

+918278738916

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग