दिल्ली में नॉर्दर्न रेलवे के महा प्रबंधक राजेश कुमार पांडे से जेड आर यू सी सी रेलवे सदस्य की शिष्टाचार बैठक

 दिल्ली में नॉर्दर्न रेलवे के महा प्रबंधक राजेश कुमार पांडे से जेड आर यू सी सी रेलवे सदस्य की शिष्टाचार बैठक 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर दिल्ली में नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय से आज शिष्टाचार की वैठक हुईl यह जानकारी दीपक भारद्वाज जेड आर यू सी सी रेलवे के सदस्य ने प्रेस नोट में वताया कि इस दौरान सबसे पहले जीएम साहब को उनके नए कार्यभार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने 

बैठक में क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को विस्तार से रखा गया, जिनमें प्रमुख रूप से कांगड़ा घाटी रेल का विषय पर खुलकर वात करते हुए वताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से इस विरासत रेल सेवा के संरक्षण एवं पुनः संचालन को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस रेल सेवा का क्षेत्रीय जनता, दैनिक यात्रियों एवं पर्यटन के लिए विशेष महत्व है, जिसे ध्यान में रखते हुए इसके वर्तमान संचालन की स्थिति पर भी जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया।इसके अतिरिक्त पठानकोट क्षेत्र से जुड़े अन्य जनहित के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए.डिफेंस कॉलोनी, पठानकोट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय निवासियों को हो रही भारी असुविधा, जिससे दैनिक आवागमन, आपातकालीन सेवाएं एवं स्कूली परिवहन प्रभावित हो रहे हैं।छत्रोली में एल एच एस निर्माण की लंबे समय से लंबित मांग, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इन सभी विषयों पर माननीय जीएम साहब ने गंभीरता से चर्चा की एवं शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग