रिवालसर में बिजली बिल अब केवल ऑनलाइन, विभाग ने जारी की नई व्यवस्था
रिवालसर में बिजली बिल अब केवल ऑनलाइन, विभाग ने जारी की नई व्यवस्था
रिवालसर : अजय सूर्या /
विद्युत विभाग उपमंडल रिवालसर के सहायक अभियंता चिंतन प्रकाश ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के NDNCS, औद्योगिक (इंडस्ट्री) कनेक्शन तथा सभी कॉमर्शियल मीटरों के पुराने मीटर बदलकर नए मीटर लगाए गए हैं, उनका बिजली बिल अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे उपभोक्ताओं को भविष्य में कागजी (ऑफलाइन) बिजली बिल उपलब्ध नहीं करवाए जाएंगे। उपभोक्ता अपने बिजली बिल को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hpseb.in या HPSEBL मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आसानी से डाउनलोड और चेक कर सकते हैं।
सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर ऑनलाइन माध्यम से ही अपना बिजली बिल देखें और भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को बिजली बिल से संबंधित कोई शिकायत या समस्या होती है, तो वह विद्युत उपमंडल रिवालसर कार्यालय में आकर उसका समाधान करवा सकता है।
अंत में चिंतन प्रकाश ने सभी उपभोक्ताओं से विभाग का सहयोग करने की अपील की है, ताकि नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें