अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त

 अवैध खनन के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर की सख्त कार्रवाई* रेलवे पुल और निजी भूमि को खतरा पहुँचाने वाले वाहनों सहित 4 वाहन जब्त


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर के निर्देश पर जिला पुलिस नूरपुर की विभिन्न टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करने के वाद काफ़ी सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने बताया कि

विशेष रूप से, पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां की टीम ने रेलवे पुल के नीचे खड्ड क्षेत्र में रेड के दौरान पाया कि एक जेसीबी मशीन (JK14L-1178) और एक ट्रैक्टर (JK19A-7006) अवैध खनन में संलिप्त थे। रेलवे पुल के नजदीक की जा रही यह खुदाई पुल के ढांचे के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों वाहनों को मौके पर पकड़ा और माइनिंग एक्ट के तहत चालान कर उन्हें इम्पाउंड (जब्त) कर लिया।इसके अतिरिक्त, गुहण नामक स्थान पर खड्ड में अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर (HP97A-4715) को पकड़ा गया और उसे भी जब्त किया गया।इसी क्रम में, पुलिस पोस्ट सदवां की टीम को खड्ड के मुहाने पर अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ट्रैक्टर (HP38J-2209) को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। इस वाहन का चालान कर इसे भी इम्पाउंड किया गया है और मामले को माननीयअतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नूरपुर न्यायालय में भेज दिया गया है।इस पूरी कार्रवाई में कुल 4 चालान किए गए और संबंधित वाहनों को जब्त किया गया है।पुलिस जिलाएस पी नूरपुर का कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग