धर्मपुर में नाली में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

 धर्मपुर में नाली में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी


मण्डी : अजय सूर्या /

धर्मपुर उपमंडल के ख्यालाग गांव के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे नाली में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान ख्यालाग निवासी निशु (30) के रूप में हुई है। घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में फिलहाल कोई संदिग्ध परिस्थितियां सामने नहीं आई हैं। परिजनों के अनुसार, मृतक ने शराब का सेवन किया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह नाली में गिर गया।

बताया जा रहा है कि जब युवक को देखा गया, तो उसका चेहरा नाली में नीचे की ओर था और पानी गर्दन के ऊपर से बह रहा था, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।

डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए  लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग