मिनी सचिवालय में पार्किंग की नीलामी 30 मार्च को

 मिनी सचिवालय में पार्किंग की नीलामी 30 मार्च को


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मिनी सचिवालय परिसर में वाहन पार्किंग की खुली नीलामी 30 मार्च को प्रातः 11 बजे उनके कार्यालय में गठित कमेटी की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्किंग स्थल को 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिए नीलाम किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि बोली बोलने की प्रक्रिया 1,20,000 रुपए की न्यूनतम राशि से शुरू होगी। इच्छुक व्यक्ति या ठेकेदार को नीलामी में भाग लेने से पहले पांच हज़ार की धरोहर राशि किसी भी बैंक द्वारा एसडीएम के नाम जारी डिमांड ड्राफ्ट के रूप में कार्यालय में जमा करवानी होगी, जिसे असफल बोलीदाताओं को नीलामी प्रक्रिया संम्पन्न होने के पश्चात वापिस लौटा दिया जाएगा। जबकि सफल बोलीदाता को कुल बोली की 25 प्रतिशत धनराशि उसी दिन कार्यालय में जमा करवानी होगी, ऐसा न करने की सूरत में उनके द्वारा जमा धरोहर राशि को जब्त करने के साथ बोली अगले सफल बोलीदाता के नाम आवंटित कर दी जाएगी।

अरुण शर्मा ने बताया कि नीलामी में भाग लेने वाला इच्छुक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा वाहनों को खड़ा करने के लिए समय के हिसाब से दरें निर्धारित कर दी गईं हैं जिसके तहत दो दोपहिया वाहनों के लिए 20, 30, 40 और मासिक 500 रुपए पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि चौपहिया वाहनों के लिए 30, 40, 50 और मासिक 700 रुपए की फीस निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति 20 मार्च से 28 मार्च तक साइट का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफल बोलीदाता प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी शर्तों का पालन करने के लिए बाध्य होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग