चम्बा में SBI सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक, पेंशन मामलों पर चर्चा; सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अप्रैल

 चम्बा में SBI सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक, पेंशन मामलों पर चर्चा; सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अप्रैल


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला मुख्यालय चम्बा स्थित इरावती होटल में भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ध्रुव शर्मा ने की, जिसमें बैंक की वर्तमान गतिविधियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। ध्रुव शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पेंशनर्स से संबंधित मामले वर्तमान में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुख्य मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को तय की गई है। एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इसकी सुनवाई 23 मार्च को होनी है।पिछली सुनवाई के दौरान माननीय न्यायाधीश द्वारा दूसरी पार्टियों के प्रति की गई सख्त टिप्पणियों से कर्मचारियों में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि बैंक से सेवानिवृत्त होने के बाद भी कर्मचारी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में बैठक के उपरांत एक सरकारी स्कूल को वाटर फिल्टर दान करने का निर्णय लिया गया। शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ हर महीने इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा ताकि समाज कल्याण में अपना योगदान दिया जा सके। ध्रुव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और जो सदस्य किसी कारणवश नहीं आ सके, उन्हें आगामी बैठकों में जोड़ने का आह्वान किया ताकि संघ की शक्ति और एकता बनी रहे। बैठक में जनकराज, मंजीत जसरोटिया, एलआर ठाकुर सहित कई सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग