बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में की शिरकत

 बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में की शिरकत


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जिला मुख्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में भाग लिया। इस बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा तथा जिला अध्यक्ष खेम चंद सधायना विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और सक्रिय करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प दोहराया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है, वहीं कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के लिए प्रेरणा भी प्राप्त होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग