2027 में कांग्रेसियों को जूतों की माला पहनाएंगे लोग, मेरे मुहं में 32 दांत, हर बात होती है सच

 2027 में कांग्रेसियों को जूतों की माला पहनाएंगे लोग, मेरे मुहं में 32 दांत, हर बात होती है सच


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस पर की तीखी टिप्पणी

डीसी मंडी से मिलने के बाद कांग्रेस सरकार पर जमकर भड़के विधायक इंद्र सिंह गांधी

कहा- सरकार की कथनी और करनी में अंतर, जारी नहीं किया जा रहा विधायक निधि का पैसा

2024 से लेकर अब तक जो पैसा कर दिया है मंजूर, उसे भी नहीं किया जा रहा जारी

कांग्रेस की रही ऐसी हालत तो आने वाले विधानसभा चुनावों में होगी बूरी दुदर्शा

बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस सरकार पर तीखी टिप्पणी की है। विधायक निधि के पैसों के आबंटन में हो रही देरी को लेकर डीसी मंडी से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक इंद्र सिंह गांधी कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी जनता के बीच जाकर मीठी-मीठी बातें करके उन्हें गुमराह करने की कोशिशें कर रहे हैं और इसका नतीजा उन्हें 2027 के विधानसभा चुनावों में मिलेगा जब लोग इन्हें खड़ा नहीं होने देंगे और जूतों की माला पहनाएंगे, फूलों के हार तो दूर की बात है। गांधी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत ज्यादा अंतर है। कुछ दिन पहले सीएम मेडिकल कॉलेज नेरचौक आए थे और कहकर गए थे कि दो दिनों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो जाएगी, आज इस बात को बीते दो सप्ताह हो गए लेकिन कोई तैनाती नहीं हुई। सीएम भी मंडी के साथ पूरा भेदभाव करने पर लगे हुए हैं। इसकी वजह से कांग्रेस की दुर्दशा होना तय है। प्रदेश में भाजपा की 60 और कांग्रेस की सिर्फ 8 सीटें आएंगी। यह बात मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं और मेरे मुहं में 32 दांत हैं जो कहता हूं सच होता है।


इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि आज प्रदेश में विधायक निधि पर तो सरकार ने रोक लगा दी है लेकिन जो पहले की विधायक निधि थी उसे भी जारी नहीं किया जा रहा है। गत वर्षों में लोगों के जो नुकसान हुए थे उन्हें विधायक निधि के तहत धनराशि स्वीकृत की गई थी लेकिन इस राशि को जारी ही नहीं किया जा रहा है। न ही इन पैसों की जानकारी दी जा रही है कि यह पैसा कहां गया। आपदा प्रभावितों को भी राहत राशि की किश्त जारी नहीं की जा रही है। गांधी ने कहा कि आज चुने हुए जनप्रतिनिधियों का जनता के बीच जाना मुश्किल हो रहा है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग