गवर्नमेंट कॉलेज सराज में 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित

 गवर्नमेंट कॉलेज सराज में 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित


नेरचौक : अजय सूर्या /

जिला मंडी के लांबाथाच स्थित गवर्नमेंट कॉलेज सराज में आज 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रबंधन, स्टाफ, पीटीए, ओएसए, सीएससीए तथा विद्यार्थियों के संयुक्त सहयोग से किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह (सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी) ने शिरकत की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। इन प्रस्तुतियों में स्थानीय संस्कृति और प्रतिभा की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. जया ठाकुर ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ, डॉ. दलीप, डॉ. कटारिया, डॉ. यामिनी, पीटीए अध्यक्ष धनेश्वरी पुष्पा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग