बनने से पहले ही खत्म हुई सनेहड़ पंचायत, ग्रामीणों में रोष, डीसी को सौंपा ज्ञापन
बनने से पहले ही खत्म हुई सनेहड़ पंचायत, ग्रामीणों में रोष, डीसी को सौंपा ज्ञापन
चार दिन में ही सरकार ने डिनोटिफाई किया नवगठित ग्राम पंचायत सनेहड़ को
मंडी : अजय सूर्या /
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुन्नू और डलाह के दो वार्डों को तोड़कर बनाई गई थी सनेहड़ पंचायत
ग्रामीणों का कहना- चंद लोगों की आपत्ति पर सैंकड़ों लोगों की भावनाओं के साथ किया जा रहा खिलवाड़
सरकार से दोबारा से पंचायत की नोटिफिकेशन जारी करने की लगाई गुहार
कहा- अगर ऐसा नहीं होता तो फिर पंचायत के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे
दंरग विधानसभा क्षेत्र की नवीनतम ग्राम पंचायत सनेहड़ को चार दिनों के भीतर ही डिनोटिफाइड कर दिया है। ग्रामीणों में इस अधिसूचना का रोष है । ग्रामीणों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा है । ग्रामीणों का कहना है कि इस पंचायत को बनाने के लिए दोनों पंचायत के लोगो ने भरसक प्रयास किए लेकिन पंचायत बनने के चार दिनों में ही पंचायत को डिनोटिफाइड कर दिया गया। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुन्नू और डलाह के दो वार्डों को तोड़कर सनेहड़ पंचायत बनाई गई थी। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से अपील कि है कि इस पंचायत का पुनर्गठन किया जाए क्योंकि कुछ चन लोगों द्वारा भ्रामक सूचनाएं सरकार को दी गई है । उन्होंने कहा कि अगर हमारे हित में जल्द फैसला नहीं आता तो हम न्यायलय का दरवाजा खटखटाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें