700 पदों के लिए 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में होगा साक्षात्कार
700 पदों के लिए 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में होगा साक्षात्कार
दो निजी कंपनियों द्वारा भरे जाएंगे लाइन ऑपरेटर के 200 और ट्रेनी के 500 पद
पालमपुर जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए दो निजी कंपनी द्वारा 700 विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि हरियाणा के बावल स्थित अह्रेस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लाइन ऑपरेटर (केवल पुरुष) के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं और एएलपी निशिकावा लालरू चंडीगढ़ (पंजाब) द्वारा ट्रेनी ( केवल पुरुष ) के 500 पद अधिसूचित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लाइन ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं,या आईटीआई (सभी ट्रेड) अथवा डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 13,339 रुपये से 19,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी।
इसी तरह ट्रेनी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं,या आईटीआई (सभी ट्रेड) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 18759/- +500 रुपये (उपस्थिति बोनस) प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी।
अक्षय कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) लेकर 23 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें