बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों के शुभारंभ पर उपायुक्त कांगड़ा ने की विधिवत पूजा अर्चना।

 बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों के शुभारंभ पर उपायुक्त कांगड़ा ने की विधिवत पूजा अर्चना। 


बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों का शुभारंभ हो गया बारिश के बावजूद मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूँजता रहा। इस मौके उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा अपनी धर्मपत्नी सहित आशिर्वाद लेने पहुँचे। इस मौके पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर भी मौजूद रहीं। मंदिर के वरिष्ठ पुजारीयों ने उपायुक्त कांगड़ा द्वारा महाशत चंडी यज्ञ में विधिवत पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उपायुक्त कांगड़ा ने सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा माता का आशीर्वाद समस्त जनों पर बना रहे ऐसी उनकी मनोकामना है। उन्होंने कहा मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अन्य राज्यों से लंबी यात्रा करके कांगड़ा पहुंचते हैं। उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारा दायित्व है इसलिए सुविधाओं में किसी तरह की कमी ना हो इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कांगड़ा मंदिर में सफाई व्यवस्था पर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कांगड़ा जिला एतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जहाँ पूरे वर्ष हजारों श्रद्धालु माथा टेकने पहुँचते हैं। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर श्रद्धालुओं को मंदिर में व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने से संबंधित सभी कार्यों पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग