सुघाल में सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में 22 मार्च को विशाल भंडारा, लोकगायक मोहित गर्ग करेंगे भजन संध्या

 सुघाल में सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में 22 मार्च को विशाल भंडारा, लोकगायक मोहित गर्ग करेंगे भजन संध्या


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरा के गांव सुघाल, रेलवे स्टेशन भरमाड़ के समीप स्थित सिद्ध  बाबा बालक नाथ मंदिर में 22 मार्च, रविवार को आठवां विशाल वार्षिक भंडारा बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर हिमाचल के प्रसिद्ध लोकगायक मोहित गर्ग बाबा बालक नाथ जी की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे गणेश पूजन से होगा। इसके पश्चात 10 बजे हवन, 11 बजे गौ माता पूजन तथा साढ़े 11 बजे झंडा रस्म अदा की जाएगी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भजन-कीर्तन (चौंकी) का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे से लंगर आरंभ होगा, जो रात्रि 8 बजे तक निरंतर चलता रहेगा।

मंदिर के सेवक रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को संगत के साथ श्रद्धालु ज्वालामुखी मंदिर, बाबा बालक नाथ मंदिर तथा मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग