गोहर में पीलिया बना जानलेवा: 19 वर्षीय छात्रा की PGI में मौत, मृतकों की संख्या 3 पहुंची

 गोहर में पीलिया बना जानलेवा: 19 वर्षीय छात्रा की PGI में मौत, मृतकों की संख्या 3 पहुंची


नेरचौक : अजय सूर्या /

 मंडी जिला के गोहर क्षेत्र में पीलिया (जॉन्डिस) का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताजा मामले में रौडी गांव की 19 वर्षीय शानिया ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शानिया बासा कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और उसकी असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार, शानिया को कुछ दिनों पहले पीलिया के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

गौरतलब है कि गोहर क्षेत्र में पीलिया से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे पेयजल की शुद्धता को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई के कारण यह बीमारी फैल रही है, लेकिन संबंधित विभाग समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठा पाया। लोगों ने प्रशासन से तुरंत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने की मांग की है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा लोगों को साफ पानी पीने, पानी को उबालकर उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने का दावा करते हुए कहा है कि जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि इस बीमारी पर काबू पाया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग