जनजातीय जिला लाहौल घाटी में चार दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी है

 जनजातीय जिला लाहौल घाटी में चार दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी है


लाहौल : विजय ठाकुर /

जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते लाहौल घाटी में जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया हैं। तमाम सड़के यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। लोग घरों के भीतर रहनें को मजबूर हो गए हैं और समान्य गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं। हालांकि इस बर्फबारी से जहाँ आम जन-जीवन प्रभावित, तो वहीं किसानों और बागवानों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर हैं।


 जिला प्रशासन ने स्थानीय यात्रियों को फोर बाई फोर वाहनों में आवाजाही की अनुमति दी है। वहीं लाहौल घाटी के केलांग डिपो की एचआरटीसी बसों के पहिए सोमवार दोपहर के बाद से ठप पड़ गई हैं। बसों का संचालन सड़क व मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। घाटी में बिजली की बत्ती भी गुल है। जिला आपदा प्रबंधन ने जिले में भारी हिमपात की चेतावनी के मद्देनजर को देखते हुए सभी लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने तथा किसी प्रकार का जोखिम न उठाने की हिदायत दी है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर