पूर्व जिला परिषद सदस्य का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
पूर्व जिला परिषद सदस्य का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
आपको बता दें फतेहपुर के जिला परिषद बार्ड मैरा से पूर्व में रहे जिला परिषद सदस्य बगीचा सिंह का निधन हो गया है.
जिस पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ आई है.
पंचायत कुटवासी निबासी बगीचा सिंह एक हँसमुख इंसान थे.
जिनके जाने से क्षेत्र की एक रौनक खत्म हो गईं है.
बताया जा रहा है बगीचा सिंह को बीते दिन घर में ही सांस की दिक्क़त हुई थी.
जिस पर उन्हें तुरंत सिविल हस्पताल फतेहपुर के बाद टैगोर हस्पताल जालंधर ले जाया गया.
जहां पर उनका निधन हो गया.
उनके निधन पर विधायक भबानी सिंह पठानिया, राजपूत सभा प्रधान नरेंद्र मनकोटिया, समाजसेवी रघुबीर पठानिया, पूर्व बीडीसी हरपाल सिंह छोटू, प्रधान कुटवासी हरिंदर पाल मेजर सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है.
उन्होने कहा कि बगीचा सिंह जिंदादल इंसान थे.
जोकि सभी के दुःख दर्द में शामिल होते थे.
वहीं हंसी ख़ुशी की बाते कर सभी का मन वहला लेते थे.
उन्होने व अन्य लोगों ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें