मालविका पठानिया ने किया प्रदेश का नाम बुलंद. सबसे ज्यादा समर्थन मिला

 मालविका पठानिया ने किया प्रदेश का नाम बुलंद. सबसे ज्यादा समर्थन मिला


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर भारतीय राष्ट्रीय ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज के 41वें आम चुनाव में हिमाचल प्रदेश की राज्य संयोजक मालविका पठानिया ने शानदार जीत हासिल करके हिमाचल का नाम गौरवमय किया हैl सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने पहली बार प्रदेश की ओर से चुनाव लड़ते हुए पूरे देश में सबसे ज्यादा वोट प्राप्त किए।इस पैन-इंडिया चुनाव में मालविका पठानिया ने तेलंगाना के उम्मीदवार के साथ सबसे अधिक मत हासिल कर गवर्निंग काउंसिल में अपनी जगह बनाई। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले हिमाचल से किसी ने इस चुनाव में हिस्सा ही नहीं लिया था।उनकी जीत पर इंटेक के चेयरमैन अशोक ठाकुर ने खुशी जताते हुए कहा कि यह संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मालविका पिछले करीब 40 वर्षों से विरासत, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं।हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें और अन्य विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।अपनी जीत पर मालविका पठानिया ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें देशभर से मिला समर्थन उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि अब वह हिमाचल में इंटेक को और मजबूत करने और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर काम करने की कोशिश करेंगी। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग