चंबा में 8.25 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

 चंबा में 8.25 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

पुलिस ने गश्त के दौरान चंबा शहर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.25 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे जमुन मोड़, बरघा मेन रोड, न्यू बस स्टैंड से शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर की गई।

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों—इशमीत सिंह और विक्रमजीत सिंह, निवासी अमृतसर (पंजाब)—को गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग