युवती से दुष्कर्म आरोपी की जबरन कराईं शादी, रेप पीड़िता ने रो रो कर मंत्री नरेंद्र कश्यप से लगाई न्याय की गुहार

युवती से दुष्कर्म आरोपी की जबरन कराईं शादी, रेप पीड़िता ने रो रो कर मंत्री नरेंद्र कश्यप से लगाई न्याय की गुहार 

युवक से हुई दोस्ती उसने किया दुष्कर्म दबाव बना कर करा दी शादी, शादी उपरांत ससुर व पति के भाई ने भी किया दुष्कर्म का प्रयास दर दर भटक रही नहीं मिल रहा न्याय रोते रोते बोल रही अयोध्या जनपद की रहने वाली युवती 

आपको बता दें कि अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और सपा नेता पर इसका आरोप लगने के बाद रविवार को पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात करने भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उसके घर पहुंचा हुआ था। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद जब बीजेपी नेता प्रेस वार्ता कर रहे थे, तभी एक युवती वहां पहुंची और अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि एक युवक के साथ उसकी दोस्ती थी। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने पर जब पुलिस ने युवक को पकड़ा तो दबाव बनाकर उन दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी गई।

शादी के बाद वह उसके साथ दिल्ली चली गई जहां वह अपने परिवार के साथ रहता था। दिल्ली ले जाने के बाद आरोपी युवक के भाई और पिता ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। इसकी शिकायत उसने दिल्ली में की थी। बाद में ससुराल वालों के बार-बार कहने पर उसने सुलह कर ली थी। इसके कुछ समय बाद ही वह अपने पति के साथ उसके पैतृक गांव चली आई और यहीं रहने लगी।


पीड़िता ने यूपी के दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री और ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के सामने रोते हुए बताया कि यहां पर उसके ससुर ने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। यह बात जब उसने पति को बताई तो उसने भी अपने पिता का पक्ष लिया और घर से भगा दिया। इस बात की शिकायत लेकर जब वह गोंडा जनपद के उमरी बेगमगंज थाने पर पहुंची तो उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी।

पीड़िता ने बताया कि उस समय से वह लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। पीड़िता की बात सुनने के बाद मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उसे हर संभव मदद का भरोसा दिया। पीड़िता का कहना है कि मेरे ससुर ने मेरा रेप किया है। मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं जिससे मेरी शादी हुई है, जब उस पर 376 लगा था तब दबाव में उससे मेरी शादी करवा दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद मुझे घर लाकर लगातार मारापीटा गया। उसके बाद मेरे ससुर ने मेरे साथ रेप किया। उसके बाद से मैं लगातार थाने और अधिकारियों के पास दौड़ रही हूं। कोई सुन नहीं रहा। थाने के एक सिपाही तो यहां तक कहते हैं कि 50000 रुपये का इंतजाम करो तो सब पर मुकदमा दर्ज करा दूंगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता