13 साल की भतीजी से बलात्कार के आरोप में चाचा को 25 साल कैद

13 साल की भतीजी से बलात्कार आरोप में चाचा को 25 साल कैद 


यह मामला अदालत में करीब दो साल तक चला। इस दौरान पुलिस ने कई सबूत और गवाह पेश किए, जिनके आधार पर अदालत ने आरोपी केवल कृष्ण को अपनी भतीजी के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया। इसके बाद, अदालत ने सजा का ऐलान किया।

यह मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना से निकल कर सामने आया यहां नवंबर 2023 को ऊना जिले की रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची की मां का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने पिता और चाचा के साथ रह रही थी। बच्ची के पिता हलवाई का काम करते हैं और अक्सर व्यस्त रहते हैं। बच्ची का चाचा केवल कृष्ण (43), जो पेशे से प्लंबर है, ने इसी बात का फायदा उठाया। आरोपी चाचा ने घर में अकेली बच्ची को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, उसने बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित बच्ची काफी समय तक इस जुल्म को सहती रही, लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसने अपने पड़ोस में रहने वाली चाची को अपनी आपबीती सुनाई। चाची तुरंत बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंचीं।

वहां उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चाचा केवल कृष्ण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 25 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई, जबकि ऐसे मामलों में अधिकतम सजा आमतौर पर 20 साल तक होती है। इसके अलावा, धमकाने के लिए एक साल की अतिरिक्त सजा और 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,