सांप भागों में कटे सांप ने बच्चे को डसा, बच्चे की हुई मौत

सांप भागों में कटे सांप ने बच्चे को डसा, बच्चे की हुई मौत
सांकेतिक चित्र 


पहले तीन बेटियां थी। बेटे के लिए परिवार ने कई मन्नते मांगी थी। बेटा होने की खुशी कुछ ही वर्षों में मातम में बदल गई। मासूम सुजीत की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह मामला सहरसा के बख्तियारपुर थाना इलाके के तरियामा पंचायत अंतर्गत नसरत चकला मुसहरी गांव में शनिवार को निकल कर सामने आया गांव के खेत में मेड़ की छटाई के दौरान एक कोबरा सांप दो हिस्सों में कट गया था। किसान मरा समझकर काम छोड़कर घर लौट गए। लेकिन कुछ देर बाद सुजीत खेलते-खेलते उसी मेड़ की तरफ चला गया।

जहां दो भागों में कटे कोबरा ने बच्चे को डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। फिर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही रास्ते में सुजीत ने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद मां सुकित देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में है। हालांकि ग्रामीणों ने कोबरा को भी मार दिया। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग