पिता की कबाड़ में मिली 60 साल पुरानी बैंक पासबुक, रातों-रात करोड़पति हुआ शख्स

 पिता की कबाड़ में मिली 60 साल पुरानी बैंक पासबुक, रातों-रात करोड़पति हुआ शख्स


चिली के शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे कबाड़ से करोड़ो का खजाना मिला. लेकिन ये खजाना कोई हीरा जवाहरात नहीं बल्कि उसके पिता का 60 साल पुरानी बैंक पासबुक थी. ये पासबुक इस शख्स को करोड़पति बनाने की चाभी साबित हुई.


दरअसल चिली के रहने वाले-वाले एक्सेकिल हिनोजोसा को घर की सफाई के दौरान ऐसी कबाड़ हाथ लगी जिसे देखने के बाद लोग बेकार समझ के फेंक दें. लेकिन उसने उस कबाड़ को ध्यान से देखा तो पाया कि उसके पिता की 60 साल पुरानी बैंक पासबुक उसमें पड़ी हुई है. इस बैंक अकाउंट के बारे में किसी को पता नहीं था सिवाय उसके पिता के. लेकिन दशक पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी.

एक्सेकिल के पिता ने 1960-70 में एक बैंक में घर खरीदने के लिए लगभग 1.40 लाख पेसो (चिली मुद्रा) जमा करवा रखा था. जिसकी वर्तमान कीमत डॉलर में 163 और भारतीय रुपयों में 13,480 था. लेकिन उस समय से तुलना करें तो काफी ज्यादा रही होगी.

एक्सेकिल की खुशी को ग्रहण तब लगा जब बैंक के बारे में पता किया. दरअसल वो बैंक काफी समय पहले बंद हो चुका था. उपर से कई लोगों के पास उस बैंक के पासबुक थे, ऐसे पैसा में मिलना नामुमकिन सा लगने लगा. लेकिन तभी एक्सेकिल की नजर पासबुक पर लिखे एक शब्द पर पड़ी जिसमें लिखा हुआ था स्टेट गारंटीड (State Guaranteed), यानी बैंक पैसे देने में विफल रहता है तो सरकार उसका भुगतान करेगी. लेकिन एक्सेकिल ने वर्तमान सरकार से पैसा मांगी तो सरकार ने इनकार कर दिया.

एक्सेकिल के पास कानूनी लड़ाई लड़ने के अलावा कोई और चारा नहीं था. उसने सरकार पर केस ठोकते हुए कोर्ट में दलील दी कि वे पैसे उसके पिता की मेहनत की कमाई हैं और सरकार ने इसे लौटाने की गारंटी दी हुई है. दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सरकार को ब्याज और महंगाई भत्ते सहित उसे 1 बिलियन पेसो यानि 1.2 मिलियन डॉलर रकम लौटाने का आदेश दिया है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़