तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गदर का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गदर का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


दक्षिण भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। तेलंगाना के प्रसिद्ध लोक गायक और गीतकार गदर का आज यानी 6 अगस्त को निधन हो गया है। गदर के निधन के पीछे उनका पिछले काफी समय से चला आ रहा खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है। प्रसिद्ध गायक ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वह 1980 के दशक के दौरान और बाद में तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान अपने क्रांतिकारी गीतों के लिए लोकप्रिय थे। उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को शोकाकुल कर दिया है। 

गुम्मदी विट्ठल राव उर्फ गदर का रविवार यानी आज, बढ़ती उम्र के चलते फेफड़ों और मूत्र संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में निधन हो गया। वह गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे और उन्हें 20 जुलाई को भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने एक बयान में कहा कि 3 अगस्त को उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी और वह ठीक हो गए थे। लेकिन, उन्हें फेफड़े और मूत्र संबंधी समस्याओं की भी परेशानी थी, जो बढ़ती उम्र के साथ काफी बढ़ गई और उनके निधन का कारण बनी।

मशहूर गायक गदर के निधन ने सभी को गमगीन कर दिया है। सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के साथ ही बड़े-बड़े राजनेता भी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गदर के निधन पर दुख जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'तेलंगाना के प्रतिष्ठित कवि, गीतकार और उग्र कार्यकर्ता श्री गुम्मादी विट्ठल राव के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। तेलंगाना के लोगों के प्रति उनके प्यार ने उन्हें हाशिए पर मौजूद लोगों के लिए अथक संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। उनकी विरासत हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।'बता दें गदर, 2 जुलाई को तेलंगाना के खम्मम में राहुल गांधी द्वारा संबोधित कांग्रेस की एक सार्वजनिक बैठक में शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और कई अन्य नेताओं ने भी गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गायक बनने से पहले गदर एक नक्सली थे, जिन्होंने जंगलों सहित भूमिगत जीवन व्यतीत किया था। साल 2018 में गदर ने विधानसभा चुनाव में अपने जीवन में पहली बार मतदान किया था

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर