बिलासपुर के मंगरोट में शिमला-धर्मशाला हाईवे पर व्यक्ति ने किया कब्जा, लगाया मिट्टी का ढेर

 बिलासपुर के मंगरोट में शिमला-धर्मशाला हाईवे पर व्यक्ति ने किया कब्जा, लगाया मिट्टी का 


बिलासपुर जिले के मंगरोट में एक व्यक्ति ने शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया है। व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगाया है। इससे हाईवे की एक लेन बाधित हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मंगरोट में एक व्यक्ति ने शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया है। व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगाया है। इससे हाईवे की एक लेन बाधित हो गई है। हालांकि एक लेन से यातायात चल रहा है। हाईवे पर मंगरोट के राजनकांत नाम के व्यक्ति ने कब्जा किया है

इस व्यक्ति की मां के नाम हाईवे की आठ विस्वा भूमि प्रशासन की निशानदेही में निकली है। अब यह व्यक्ति भूमि को लौटाने की मांग कर रहा है। राजनकांत ने  प्रशासन को पत्र लिख कर चेताया था यदि एक सप्ताह में उसकी भूमि वापस नहीं की गई तो वह इस पर कब्जा कर लेगा।

दरअसल, यह विवाद पिछले साल दिसंबर से चल रहा है। दिसंबर में अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने हाईवे किनारे इस व्यक्ति का खोखा हटा दिया था। इसके बाद व्यक्ति ने हाईवे पर ही दुकान सजा दी थी। व्यक्ति का दावा था कि हाईवे की भूमि उसकी है। प्रशासन ने व्यक्ति की मांग पर निशानदेही कराई, जिसमे आठ विस्वा भूमि उसकी मां के नाम निकली। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगा दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़