ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में रिवालसर मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने उठाई आवाज

 ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में रिवालसर मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने उठाई आवाज


रिवालसर : अजय सूर्या /

 ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के बढ़ते चलन के खिलाफ रिवालसर मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन के प्रधान घनश्याम परमार ने कहा कि बिना उचित चिकित्सकीय सलाह के ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की उपलब्धता लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।

उन्होंने कहा कि कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयाँ खरीदकर उनका सेवन कर रहे हैं, जो कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन दवाई कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों और इस व्यवसाय से जुड़े लाखों लोगों की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है।

घनश्याम परमार ने आरोप लगाया कि कई ऑनलाइन कंपनियाँ नियमों की अनदेखी कर अनुचित व्यापार कर रही हैं, जिससे पारंपरिक दवा विक्रेताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा और व्यापार की रक्षा हर नागरिक का अधिकार है तथा सरकार को इस विषय पर गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

रिवालसर मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य और स्थानीय व्यापार दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

एसोसिएशन ने आम जनता से भी इस मुहिम में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि “आपका सहयोग ही हमारी ताकत है।”


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़