नूरपुर पुलिस की कमान संभालेंगी IPS इल्मा अफरोज, जनता को सख्त कार्रवाई की उम्मीद

 नूरपुर पुलिस की कमान संभालेंगी IPS इल्मा अफरोज, जनता को सख्त कार्रवाई की उम्मीद


हिमाचल प्रदेश में आयरन लेडीज के रूप में विख्यात इल्मा अफरोज आई पी एस जिला पुलिस नूरपुर की अधीक्षक तैनात हुई कल शाम तक दे सकती है जॉइनिंग रिपोर्ट एसपी 

नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर आखिरकार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लेडिस सिंघम को जिला पुलिस नूरपुर का अधीक्षक क्यों तैनात किया इसको लेकर सियासी दलों में काफी हलचल l ऐसी चर्चा क्षेत्र में चर्चित है जबकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का 1 वर्ष के लगभग का समय रह गया है l क्या लेडी सिंघम एसपी जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में माफियो का सफाया करने में पूरी तरह कामयाब हो पायेगी ऐसे प्रश्न जनता की जुबान पर चर्चित है l नूरपुर व इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में सियासी दल के एक वर्ग में इस एस पी की नियुक्ति पर खुशी जताई गईं है l प्रदेश में आयरन लेडीज के रूप में विख्यात इल्मा अफरोज भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच की एक बेहद ईमानदार, निडर और निष्पक्ष महिला अधिकारी हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कैडर में अपनी सेवाएं दे रही हैं और हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें इस वार जिला पुलिस नूरपुर (हिमाचल प्रदेश) का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आई पी एस अशोक रत्न के बाद जिला पुलिस नूरपुर में अध्यक्ष के पद पर इल्मा अफरोज आई पी एस को व्यवस्था परिवर्तन सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है l हिमाचल प्रदेश का जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र एक तरफ पंजाब सीमा तथा दूसरे साथ जम्मू कश्मीर प्रदेश की सीमा से जुड़ा है इसलिए इस जिले को पुलिस के नजरिए से नशा तस्करी बन लकड़ी तस्करी शराब तस्करी और भू माफिया तस्करी के रूप में जाना जाता हैl इल्मा अफरोज के लिए बद्दी जिला बद्दी जिला पुलिस क्षेत्र के बाद जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र काफी संवेदनशील जाना जाता है जिला पुलिस नूरपुर में यह दूसरी आईपीएस पुलिस अधीक्षक होंगी l इससे पहले आई पी एस एसपी अशोक रत्न नूरपुर ने इस जिले में नशा माफिया की कमर तोड़ कर रख दी थी उसके बाद एसपी कुलभूषण वर्मा ने भी नशा माफिया के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा और अब जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र लोगों को आशा है कि नई एसपी इल्मा अफरोज भी इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगीl सूत्रों से पता चला है बुधवार शाम तक नई एसपी इल्मा अफरोज नूरपुर में अपनी जोइनिंग देगीl प्रदेश सरकार द्वारा नए एसपी की नियुक्ति से सियासी दलों में हड़कंम उनकी कार्यशैली को लेकर मच गया है l देश भर के युवाओं के लिए एक बड़ी रोल मॉडल और प्रेरणा के रूप मे यह जानी जाती हैं।इल्मा अफरोज हिमाचल प्रदेश में बहुत चर्चित पुलिस जिला बद्दी में अपनी सेवाएं दे चुकी है l अफरोज का जन्म उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे मे 1991 मे हुआ था l यूपीएससी रैंक ऑल इंडिया रैंक 217 (साल 2017व आईपीएस बैच 2018 बैच होने के कारण अब सरकार द्वारा नशा माफिया खनन माफिया भू माफिया अवैध शराब माफिया वन माफिया से मुक्त करने के लिए इन्हें जिला पुलिस नूरपुर में अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है lपुलिस करियर और प्रदेश के बद्दी एसपी विवाद इल्माअफरोज अपनी सख्त और किसी के आगे न झुकने वाली कार्यशैली (लेडी सिंघम छवि) के लिए जानी जाती हैंl हिमाचल प्रदेश के बद्दी में ज़ब एसपी थीं, तब उन्होंने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय सत्ताधारी विधायक की पत्नी के वाहनों का चालान काट दिया। इसके बाद राजनीतिक दबाव और टकराव के चलते वह अचानक लंबी छुट्टी पर चली गई थींl उस समय इनको हटाना सरकार की मजबूरी बन गई थी उस समय देश भर की मीडिया में काफी सुर्खियां सरकार की कारगुजारी को लेकर चर्चित रही है l ।वर्तमान स्थिती मे वह विदेश से अपनी स्टडी लीव पूरी कर वापस लौटी हैं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें एसपी नूरपुर की कमान सौंपी है।इसके अलावा इल्मा अफरोज अपने पैतृक गांव में गरीब और वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए एक 'इवनिंग स्कूल' भी संचालित करती हैं ताकि कोई भी बच्चा पैसों के अभाव में अशिक्षित न रहे। कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े होने के कारण एक समाज सेवक के रूप में भी इनका अपना महत्व है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी