14 वर्षीय युवक झूला फंदे से, दसवीं में किया प्रथम स्थान हासिल

14 वर्षीय युवक झूला फंदे से, दसवीं में किया प्रथम स्थान हासिल 

कानपुर : पिता के अनुसार तीन दिन पहले ही बेटे ने कहा कि पापा यह दुनिया हमारे लिए नहीं है। उस समय नहीं पता था कि इसने कोई और तैयारी कर ली है। कई दिनों से वह शांत भी रह रहा था। धार्मिक और ऐतिहासिक किताबें पढ़कर समय बिताता था। उसे गीता की पूरी जानकारी थी। उसे मोबाइल का शौक नहीं था न ही दोस्तों संग मौज-मस्ती करना पसंद था। पार्क के एक कोने में अकेले बैठकर चिंतन करना, रामायण, गीता और ऐतिहासिक पुस्तकें पढ़ने में उसकी। चाचा धर्मेंद्र व राजेंद्र भी अपने परिवार के साथ उसी मकान में रहते हैं। राजेंद्र ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ महिलाएं ही थीं। शौर्य को फंदे से उतारकर निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार वह एक दिन पहले रस्सी खरीदकर लाया था। पूछने पर जरूरी काम होने की बात कहकर टाल गया था। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं।यह हादसा बुधवार को हुआ। 

 आपको बता दें कि काकादेव के हितकारीनगर निवासी ओम प्रकाश शर्मा वेलफेयर मिशन स्कूल में शिक्षक हैं। परिवार में पत्नी रमा और तीन बेटे लव, अंशुमान व सबसे छोटा बेटा शौर्य था। बड़ा बेटा लव एयरफोर्स में इंजीनियर हैं, जिनका पहलगाम में आतंकी घटना के बाद जम्मू तबादला हो गया है। मझला बेटा एक स्कूल में शिक्षक है। शौर्य ने एक दिन पहले ही सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा पास की है। पिता ने बताया कि मंगलवार रात बेटा उनके साथ ही सोया था, मगर हर समय आध्यात्मिक बातें करने वाला शौर्य पहली बार रात में शांत रहा। सुबह उसके जगने से पहले वह स्कूल चले गए थे। वहीं, फोन पर सूचना मिली की शौर्य का कमरा अंदर से बंद हैं। पीटने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे तो देखा वह फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ