खोई लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दबकर महिला की हुई मौत

इस्लाम नगर-धारक नगला रोड पर गोहरपुर सुल्तानपुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खोई लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय महिला गोबर डालकर घर लौट रही थी। ट्रक के नीचे दबकर महिला परवीन (38) की मौत हो गई।



भोजपुर के गोहरपुर सुल्तानपुर गांव निवासी नबी हसन की पत्नी परवीन शुक्रवार सुबह गांव के पास ही सड़क किनारे गोबर डालकर आ रही थी। इस बीच बिजनौर से आ रहा गन्ने की खोई लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर महिला दब गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए और उन्होंने महिला को खोई के नीचे से निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।  

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेसीबी के जरिए खोई को हटाकर करीब एक घंटे बाद शव निकाला गया। ट्रक और सड़क पर फैली खोई को हटवाने के बाद करीब तीन घंटे बाद मार्ग पर यातायात चालू कराया गया। महिला की मौत से पति नबी हसन, बेटी सरवीन, शबनूर व महक और बेटा आदिल का रो-रोकर बुरा हाल था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। खोई को हटाने के बाद यातायात चालू करा दिया गय है।

इस हादसे की वजह से करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत