पत्नी भागी प्रेमी संग, पति ने जुड़वा बच्चियों संग की आत्म हत्या, पत्नी पुलिस गिरफ्त में, प्रेमी फरार

पत्नी भागी प्रेमी संग, पति ने जुड़वा बच्चियों संग की आत्म हत्या, पत्नी पुलिस गिरफ्त में, प्रेमी फरार 

यह मामला उत्तर प्रदेश से निकल कर सामने आया है। यहां भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की महिला का पति मुंबई में नौकरी करता था और इस दौरान उसका ओमप्रकाश से अवैध संबंध हो गया . उन्होंने कहा कि संगम दो जुड़वा बच्चियों को घर में अकेला छोड़ कर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी, इसकी सूचना मिलने पर संगम का पति मुंबई से आया और अपने ससुर दयाराम से बेटी को वापस लाने की गुहार की, जिसकी वजह से उसे प्रताड़ित कर अपमानित किया गया.

उन्होंने कहा कि इसके बाद उसने दोनों बच्चियों को दूध में कोई ज़हरीला चीज़ मिलकर पिलाया, जिससे दोनों की मौत हो गई और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच के दौरान संगम यादव की लोकेशन राजस्थान के सांभर जिले में मिलने पर औराई थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार को भदोही पहुंची. उन्होंने कहा कि महिला के कथित बॉयफ्रेंड को पकड़ने का प्रयास जारी है.

आपको बता दें कि ओम प्रकाश की पत्नी संगम यादव 19 नवंबर को दवा लेने के बहाने घर से निकली थी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मृतक के पिता राजा राम यादव ने 25 नवंबर को संगम यादव, उसके पिता दयाराम और कथित बॉयफ्रेंड ओमप्रकाश के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग